फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लउवा और हिलगी क्रिकेट टीम फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। ब्लॉक हिलौली के हड़हरा गांव में जय बड़े बाबा ग्राम सभा क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। सोमवार को सेमीफाइनल मैच खेले गए। लउवा ने गौरा को और हिलगी ने तौरा को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल लउवा और गौरा टीम के बीच खेला गया। गौरा के कप्तान नूर हसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लउवा की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 80 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौरा की टीम 40 रन पर ही ऑल आउट हो गई। लउवा टीम ने 40 रनों से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा सेमीफाइनल मैच हिलगी और तौरा के बीच खेला गया। तौरा के कप्तान ओम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए हिलगी की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 122 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तौरा की टीम 60 रन ही बना सकी। इससे हिलगी टीम ने मैच जीता और फाइनल में जगह बनाई। इस दौरान सत्यम यादव, सचिन यादव, हिमांशु सिंह, विशेष, विवेक विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें