बीघापुर। नगर पंचायत के गोदावलेश्वर महादेव मंदिर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को कटरा क्रिकेट टीम ने पाही टीम को नौ विकेट से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। इस जीत के साथ कटरा टीम ने प्रतियोगिता में अपनी बढ़त बना ली है।
मैच में पाही टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 92 रनों का स्कोर बनाया। टीम के लिए रंजीत ने 23 और लल्लू ने 27 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कटरा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक विकेट खोकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से रामचीता ने 47 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में आलोक अग्निहोत्री और सुमित ने अंपायरिंग की। इस अवसर पर कार्तिकेय बाजपेई, प्रज्ज्वल बाजपेई, शुभम गुप्ता और धीरज सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।