फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मैन्युअल एक्सरे मशीन का एक्सपोजर फ्यूज खराब

विज्ञापन
फोटो-12- जिला अस्पताल स्थित मैन्युअल एक्सरे कक्ष। स्रोत: कर्मचारी
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल की मैन्युअल एक्सरे मशीन का एक्सपोजर फ्यूज खराब होने के कारण दो दिनों से बंद पड़ी है। इस वजह से डिजिटल एक्सरे कक्ष में भीड़ बढ़ गई है। भीड़ अधिक होने से कई मरीजों को बिना जांच कराए ही लौटना पड़ रहा है। शनिवार को भी मैन्युअल एक्सरे कक्ष में जांच कराने पहुंचे 34 मरीजों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में हर दिन औसतन 400 मरीज हड्डी संबंधी समस्याओं के लिए पहुंचते हैं। इनमें से करीब 200 मरीजों को डॉक्टर एक्सरे कराने की सलाह देते हैं। पहले जहां डिजिटल और मैन्युअल दोनों मशीनों से जांच हो जाती थी, वहीं अब मैन्युअल मशीन के बंद होने से डिजिटल एक्सरे कक्ष पर अत्यधिक दबाव आ गया है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है और जांच में देरी भी हो रही है।
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि मशीन खराब होने की सूचना इंजीनियरों को दे दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द मशीन की मरम्मत कराकर इसे चालू करवाया जाएगा, ताकि मरीजों को होने वाली असुविधा को दूर किया जा सके।

फोटो-12- जिला अस्पताल स्थित मैन्युअल एक्सरे कक्ष। स्रोत: कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें