फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लेंस और अन्य सामग्री मिली, आज से होंगे मोतियाबिंद के ऑपरेशन

विज्ञापन
फोटो-14- नौ जनवरी को प्रकाशित खबर की पीडीएफ।
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल में आज से मोतियाबिंद के ऑपरेशन शुरू हो जाएंगे। अस्पताल में लेंस, ेचश्मा, आई ड्रॉप व अन्य सामग्री की आपूर्ति हो गई है। 10 दिन से ऑपरेशन बंद होने से मरीजों की परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की बर्न यूनिट में आंख, नाक, गला आदि की ओपीडी संचालित होती है। यहां आंखों की बीमारी से पीड़ित रोजाना औसतन 150 मरीज पहुंचते हैं और औसतन 10 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होती है। डॉक्टर ऑपरेशन की सलाह देते हैं। जिला अस्पताल में अंधता निवारण योजना के तहत मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेशन किया जाता है। करीब सात दिन से अस्पताल में ऑपरेशन की सामग्री और लेंस नहीं थे। इससे ऑपरेशन बंद चल रहे थे।
अमर उजाला ने इस खबर को नौ जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद सामग्री उपलब्ध हो पाई। सीएमओ डॉ. एचएन प्रसाद ने बताया कि ऑपरेशन की सामग्री उपलब्ध हो गई है। अब मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें