फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मिथुन ने जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
फोटो- 9-कोच कुशमेश कुमार के साथ खिलाड़ी मिथुन। स्रोत: कोच
विज्ञापन
उन्नाव। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मिथुन ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। उन्होंने 100 और 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से अयोध्या के भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में छह से 19 जनवरी तक राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता चल रही है। इसमें विभिन्न मंडलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। लखनऊ मंडल की टीम से स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे मिथुन ने भी भाग लिया। उन्होंने 100 और 200 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। इस पर मिथुन को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
खेलो इंडिया कोच कुशमेश कुमार ने बताया कि मिथुन ने जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर तक लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे है। इसका परिणाम यह हुआ कि राज्य स्तर पर भी स्वर्ण पदक हासिल किया और जिले का नाम रोशन किया। मिथुन की सफलता पर जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी अरुणेश प्रताप सिंह, विकास अवस्थी, शिवानी गुप्ता, शशिकांत, सोनू सिंह, आनंद मोहन आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें