फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दूसरे दिन भी रोकी गई राप्ती सागर सहित चार ट्रेनें

विज्ञापन
फोटो-8- उन्नाव स्टेशन पर रुकी राप्ती सागर ट्रेन व खड़े यात्री। संवाद - फोटो : घटना स्थल पर पड़ा कच्ची दीवार का मलबा।
विज्ञापन
उन्नाव। अमौसी रेलवे स्टेशन की डाउन रेलवे लाइन पर ट्रैक मरम्मत का काम किया गया। इससे दूसरे दिन भी रेल यातायात प्रभावित रहा। राप्ती सागर सहित कई ट्रेनों को उन्नाव स्टेशन पर रोका गया और ट्रैक साफ होने पर रवाना किया गया। इस दौरान यात्री परेशान रहे। ट्रेन से उतर कर प्लेटफार्म टहलते रहे।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर रेल रूट को उच्चीकृत किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को अमौसी रेलवे स्टेशन की डाउन रेलवे लाइन पर दोपहर 12 से दो बजे के बीच ब्लॉक लेकर पटरियों की जांच और ट्रैक मरम्मत का काम किया गया। इससे कई ट्रेनें प्रभावित हो गई। उन्नाव जंक्शन 15734 फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन, 15206 चित्रकूट एक्सप्रेस, 12512 राप्ती सागर, 12598 गोरखपुर-अंत्योदय सुपरफास्ट को रोका गया। इससे ठंड में यात्री परेशान हो गए। वहीं 64212 मेमू पैसेंजर ट्रेन दो घंटे देर से आई। वहीं अन्य ट्रेनें भी देरी से गंतव्य पर पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्टेशन मास्टर सुधांशु मोहन ने बताया कि अमौसी व मानक नगर स्टेशन पर काम के कारण कुछ ट्रेनों को रोका गया था। वहीं अन्य ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें