फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अधेड़ का 20 किमी. दूर नहर पुलिया के नीचे मिला शव

विज्ञापन
फोटो-24-  अजगैन-मोहान मार्ग पुलिया के नीचे अधेड़ का शव मिलने की घटना में जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
हसनगंज। अजगैन-मोहान मार्ग फरहदपुर गांव के पास पुलिया के नीचे अधेड़ का शव मिला। सीने के साथ शरीर के कई हिस्सों में चोट थी। पुलिस ने शव की पहचान कराई। बेटे ने पिता को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया। किसी वाहन की टक्कर से मौत की तहरीर दी है।
विज्ञापन

सोहरामऊ थानाक्षेत्र के खैलामऊ गांव निवासी रामकुमार रावत (55) मंगलवार देर शाम घर से बिना बताए निकले थे। घर नहीं पहुंचे तो परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। बुधवार को पांच बजे खैलामऊ गांव से 20 किलोमीटर दूर फरहदपुर गांव के पास पुलिया के नीचे राहगीरों ने उनका शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। अज्ञात शव मिलने का पता चलने पर बड़ा बेटा विजयभान रावत कोतवाली पहुंचा और शव की पहचान की। बताया कि पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। मां की पहले ही मौत हो चुकी है। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें