फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सीटी स्कैन सेवा भी बाधित, सी-आर्म पहले से ही खराब

विज्ञापन
फोटो-30- सिटी स्कैन कराने के लिए बैठे मरीज। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में लगी सी-आर्म चार दिन से खराब चल रही है। वहीं सोमवार को सीटी स्कैन सेवा बाधित हो गई। इससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। जांच के लिए इंतजार में बैठे मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार सुबह से मरीजों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। 10 बजे के बाद भीड़ अधिक होने पर पर्चा काउंटर पर मरीजों में आपस नोकझोंक भी हुई। हालांकि लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। इधर ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के बाद सिर में दर्द और चोट वाले मरीज सीटी स्कैन कराने इमरजेंसी वार्ड पहुंचे लेकिन यहां वाई-फाई की केबल डालने का काम चल रहा था। इससे लोगों सिटी स्कैन जांच बंद रही। मरीजों को इंतजार करने के लिए बोला गया।
करीब 12 बजे के बाद मशीन सही तब जांच की गई। हालांकि इस बीच कई मरीज मायूस होकर लौट भी गए। वहीं जिला अस्पताल में हड्डी संबंधित रोजाना औसतन 10 मरीजों को भर्ती किया जाता है। इसमें से फ्रैक्चर वाले मरीजों को डॉक्टर ऑपरेशन की सलाह देते हैं। लेकिन 24 दिसंबर को ऑपरेशन थियेटर में लगी सी- आर्म मशीन खराब हो थी। सी-आर्म मशीन हड्डी के ऑपरेशन के दौरान एक्स-रे के माध्यम से सटीक स्थिति देखने के लिए जरूरी होती है। इसके बिना प्लेट, रॉड या स्क्रू डालने जैसे ऑपरेशन करना जोखिम भरा माना जाता है। इस मशीन की मरम्मत अभी तक नहीं हो पाई। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन



वर्जन...
इंजीनियर को सूचना दे दी गई है, जल्द ही सी- आर्म की मरम्मत करा दी जाएगी। वहीं 12 बजे के बाद मरीजाें के सीटी स्कैन कराए गए हैं। डाॅ.राजीव गुप्ता, सीएमएस

फोटो-30- सिटी स्कैन कराने के लिए बैठे मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें