फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तलवारबाजी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए आराध्या चयनित

विज्ञापन
फोटो-19-  आराध्या मिश्रा। स्रोत: कोच
विज्ञापन
उन्नाव। तलवारबाजी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए आराध्या को चुना गया है। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल करने पर उनका चयन हुआ है। अगले महीने जनवरी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
विज्ञापन

नोएडा में 20 दिसंबर को यूपी फेंसिंग संघ की ओर से प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पूरे प्रदेश से बालक-बालिकाओं ने भाग लिया था। उन्नाव से आराध्या मिश्रा ने प्रतियोगिता में भाग लिया और श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल किया। इससे उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में किया गया है।
जिला फेंसिंग संघ के अध्यक्ष पारूल कुमार ने बताया कि ओडिशा में पांच से 10 जनवरी तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें आराध्या को चयनित किया गया है। आराध्या ने बताया कि उनका रास्ता संघर्ष भरा रहा है। पहले जिला स्तर पर उन्हें मौके ही नहीं मिलते थे लेकिन मेहनत करने के बाद एक बार जिला स्तर पर प्रतिभाग किया। इसके बाद यह कारवां नहीं रुका।
विज्ञापन

बताया कि मां रितिका मिश्रा गृहणी और पिता सुनील भारती रोडवेज में परिचालक हैं। बड़ी बहन अंशिका और छोटा भाई अयांश पढ़ाई कर रहे हैं। आराध्या की सफलता पर एथलेटिक्स संघ के सोनू सिंह, रणविजय सिंह, सिद्धार्थ कृष्णा, मयंक कुमार आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें