उन्नाव। सांसद खेल महोत्सव में पहले दिन 800 मीटर दौड़ में अदिति ने बाजी मारी। बालक वर्ग 1500 मीटर दौड़ में सुमित अव्वल रहे। सीनियर वर्ग लंबीकूद में वृतिका और दीपक ने सबसे लंबी छलांग लगाई।
बाईपास स्थित स्टेडियम में सात दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू ने दीप जलाकर कराया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहले दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सब जूनियर बालिका वर्ग में 800 मीटर की दौड़ में अदिति यादव ने बाजी। वहीं जैनिस ने दूसरा और उपासना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सीनियर बालिका 400 मीटर दौड़ में सानिया रावत ने अव्वल रहीं। इसके अलावा बालक जूनियर वर्ग 200 मीटर दौड़ में मिथुन ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं धर्मवीर ने दूसरा स्थान और अभिषेक प्रताप सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर जूनियर बालक वर्ग में सुमित सविता ने फर्राटा भरा। सरोज वर्मा ने दूसरा स्थान और लव कुश कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्तकिया। जबकि सीनियर वर्ग लंबी कूद में वृतिका और दीपक ने सबसे लंबी छलांग लगाई। जूनियर बालिका वर्ग में लक्ष्मी और बालक वर्ग में कृष्णा ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता समापन पर डीएम गौरांग राठी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया और सभी का उत्साह भी बढ़ाया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि अमितेश सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी अरुणेश कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल, माध्यमिक खेल सचिव नवीन सिन्हा, विश्वनाथ तिवारी, सोनू सिंह, कुशमेश पटेल, गौरव यादव डॉ. अश्वनी शुक्ला आदि मौजूद रहे।
कबड्डी में रॉयल टीम ने हासिल की जीत
उन्नाव। गंजमुरादाबाद ब्लॉक के रसूलपुर गांव स्थित एमएजी पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रॉयल और टाइगर टीम के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल टीम ने जीत दर्ज की।
विद्यालय के प्रबंधक जमाल अहमद ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिताएं बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें छिपे नए हुनर को निखारने का कार्य करती हैं। इस दौरान जाकिर अली, फजील अहमद, आकांक्षा, रीता देवी आदि मौजूद रहीं। (संवाद)
फोटो-13- दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेतीं खिलाड़ी। संवाद- फोटो : जामों-भादर मार्ग पर विस्फोट के बाद पड़ा सिलिंडर।