उन्नाव। लोकनगर मोहल्ले में युवक ने कमरे में रस्सी से फंदा लगा लिया। परिजन फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लाए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के लोक नगर मोहल्ला निवासी गोविंद (38) कानपुर में गुटखा कंपनी में काम करते थे। बेटे देवेंद्र ने बताया कि पिता रविवार को घर आए थे। सोमवार की रात नौ बजे घर में आपसी कहासुनी के बाद नाराज होकर कमरे में गए और फंदे से लटक गए। उन्हें फंदे से लटका देखा तो उतारकर जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति की मौत से पत्नी नन्हकी और अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।