फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: राष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस में प्राची ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
फोटो- 1- प्राची पांडेय। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के जुराखनखेड़ा की प्राची ने पैरा टेबल टेनिस की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने गुजरात को 3-1 से हराया है।
विज्ञापन

गुजरात के वडोदरा में दो से चार दिसंबर तक बालिका वर्ग की दो दिवसीय राष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें कई प्रांतों की दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया था। उत्तर प्रदेश से शहर की प्राची पांडेय ने भी प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में उनका मुकाबला गुजरात की खिलाड़ी से हुआ। इसमें उन्होंने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर गुजरात को 3-1 से हराकर ट्राॅफी और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इसके अलावा यहीं आयोजित बालिका डबल्स में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता है। इसके पहले मार्च में प्राची स्पेन में हुई अंतरराष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर चुकी हैं। इसके अलावा वह नाइजीरिया और मिस्र में हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें