फोटो-16- ईएनटी सर्जन के कक्ष के बाहर बैठे मरीज। संवाद
उन्नाव। जिला अस्पताल की ओपीडी सोमवार को दो हजार मरीज पहुंचे। पहले डॉक्टर को दिखाने को लेकर धक्कामुक्की भी होती रही। सबसे ज्यादा मरीज आंख, नाक, कान और गले के होने से डॉक्टर को दिखाने के लिए इंतजार करना पड़ा।
जिला अस्पताल की ओपीडी निर्धारित समय आठ बजे से शुरू हुई। दस बजे हाल यह हो गया कि पर्चा काउंटर पर भीड़ ज्यादा हो गई। इससे पहले पर्चा बनवाने की होड़ में मरीजों में आपस में ही कहासुनी और धक्कामुक्की होने लगी। इसलिए आधा घंटा सेवा बंद ठप हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने हस्तक्षेप कर लोगों को शांत कराया। इसके बाद पर्चा बनाने शुरू किए। इसके बाद मरीज डॉक्टर को दिखाने ओपीडी पहुंचे तो यहां भी भीड़ के चलते लाइन में लगकर घंटों इंतजार करना पड़ा।
इसके अलावा पैथोलॉजी में भी मरीजाें की कतार लगी रही। करीब 11 बजे पहले सैंपल देने की होड़ में दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। इससे सेवा बाधित हो गई। सिक्योरिटी गार्ड ने दोनों को समझाया और एक-एक कर सैंपल दिलवाया। सोमवार को कुल 2016 मरीजों ने पर्चा बनवाया और ओपीडी में डॉक्टर को दिखाया। इनमें 578 मरीज, आंख, नाक, कान और गले की बीमारी से ग्रसित थे।
ईएनटी डॉ. निरुपम अवस्थी ने बताया कि मौसम बदला है,इससे गले में खराश के मरीज बढ़े हैं। वहीं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. फैसल जुबैर ने बताया कि आंखों में इंफेक्शन के मरीज बढ़े हैं। इसके अलावा ऑपरेशन क लिए भी मरीज इन दिनों आ रहे हैं।
फोटो-16- ईएनटी सर्जन के कक्ष के बाहर बैठे मरीज। संवाद