फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: उन्नाव टीम ने पहले लीग मैच में आगरा को हराया

विज्ञापन
फोटो- 14-खिलाड़ी फैजान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते डीसीए जालौन के पदाधिकारी। स्रोत:डीसीए
विज्ञापन
उन्नाव/उरई। राज्य स्तरीय अंडर- 23 क्रिकेट प्रतियोगिता में उन्नाव की टीम ने पहले लीग मैच में आगरा को चार विकेट से हरा दिया। टीम की ओर से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले फैजान को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। जालौन में अंडर- 23 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। सोमवार को उन्नाव और आगरा के बीच लीग मैच खेला गया। आगरा की टीम के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

आगरा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 139 रन बनाएं। आगरा की ओर से सुमित ने 42, लक्ष्य सिंह राठौर ने 30, गोपाल चाहर ने 26 रनों की उपयोगी पारी खेली। उन्नाव के गेंदबाज शिव राठौर ने चार ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट लिए। रोहित और फैजान खान दो-दो विकेट लेने में सफल रहे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी उन्नाव की टीम ने आसानी से 17 ओवर में चार विकेट खोकर मैच जीत लिया। उन्नाव की ओर से सूरज त्रिपाठी ने 58 और फैजान ने 33 रन बनाएं। मैच के बाद उन्नाव की ओर से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले फैजान को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें