फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रौतापुर को 2-0 से हराकर वीरपुर की टीम ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
फोटो-8- विजेता टीम के कप्तान को प्रतीकात्मक चेक देते जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल व डाॅ. - फोटो : मेटा पर अलर्ट मिलने के बाद युवक की जान बचाने को पहुंची थाना रामगढ़ की पुलिस टीम। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
उन्नाव। जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में वीरपुर की टीम चैंपियन बनी। फाइनल मुकाबले में रौतापुर की टीम को 2- 0 से हराकर ट्राॅफी अपने नाम की।
विज्ञापन

पाटन क्षेत्र के सवाइन गांव में जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन और रोशनशाह स्पोर्ट्स क्लब की ओर से जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 12 टीमों ने भाग लिया था। पहला सेमीफाइनल मैच रौतापुर और आसीवन के बीच खेला गया। इसमें रौतापुर ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मैच फतेहपुर चौरासी और वीरपुर टीम के बीच खेला गया। इसमें वीरपुर ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला वीरपुर और रौतापुर टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में वीरपुर की टीम ने रौतापुर की टीम को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता व उपविजेता टीम को ट्राॅफी और प्रतीकात्मक चेक देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजन अध्यक्ष व पूर्व प्रधान अयाज खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जहीर, जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल, डॉ. अश्वनी कुमार शुक्ल, ओम प्रकाश , निर्मल वर्मा, इलियास कुवैती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें