फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ रेलवे लाइन पर मंगलवार दोपहर दो बजे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। आरपीएफ और जीआरपी ने जांच की और शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

कानपुर-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गोकुल खेड़ा गांव के सामने मंगलवार दोपहर दो बजे करीब 20 साल का युवक पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना पर पीआरवी पहुंची लेकिन घटना क्षेत्र उनका न होने पर आरपीएफ और जीआरपी को बताया।
आरपीएफ के एएसआई विजय प्रताप पांडेय ने बताया कि युवक काले रंग का लोवर, लाल सफेद चेकदार शर्ट, गले में गेहुंआ रंग का गमछा पड़ा है। जामा तलाशी में भी कोई कागज नहीं मिला है। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें