फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: उन्नाव जंक्शन पर होगा कोटा- पटना ट्रेन का ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अब उन्नाव से पटना, वाराणसी आदि जाना और आसान हो गया है। कोटा -पटना एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव जंक्शन पर किया जाएगा। इसके लिए स्वीकृति मिल गई। सांसद साक्षी महाराज रेल मंत्री को पत्र भेजकर मांग की थी।
विज्ञापन

नौकरी, रोजगार, व्यापार, पढ़ाई आदि के लिए जिले से रोजाना औसतन 200 लोगों का वाराणसी, कोटा, बक्सर आदि के लिए अभी तक उन्हें ट्रेन के लिए कानपुर या लखनऊ जाना पड़ता था। यात्रियों की समस्या को सांसद साक्षी महाराज ने उठाई थी। उन्होंने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र भेजकर कोटा- पटना ट्रेन का ठहराव उन्नाव जंक्शन पर करने की मांग की थी। 25 अक्तूबर को रेल मंत्री द्वारा इस स मांग को मंजूरी दी गई। अब यह ट्रेन दो मिनट उन्नाव जंक्शन पर रुककर गंतव्य के लिए रवाना होगी। छठ के मौके पर लोगों को सांसद की ओर से तोहफा दिया गया है। लोगों ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें