फोटो-3- इमरजेंसी वार्ड में डाले गए अतिरिक्त बेड। संवाद
उन्नाव। 12 साल से एक बच्चे में डिप्थीरिया की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल में बच्चे को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है।
शहर के केसरगंज निवासी कलीम के 12 साल के बेटे मोहम्मद अर्श को कुछ दिनों से बुखार और गले में दिक्कत थी। शुक्रवार को परेशानी बढ़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने ओपीडी में दवा देकर घर भेज दिया। हालत में सुधार न होने पर सोमवार को फिर परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
यहां बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित श्रीवास्तव ने बच्चे को देखा और भर्ती करने की सलाह दी। उन्होंने जांच के बाद बच्चे में डिप्थीरिया की पुष्टि कर दी। बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने बच्चे को वार्ड एक में भर्ती कराया। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि डिप्थीरिया का प्रकोप रोकने के लिए टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। इसके अलावा अन्य निरोधात्मक कार्रवाई भी कराई जाएगी।