फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 400 मीटर में प्रतिष्ठा सबसे तेज दाैड़ीं

विज्ञापन
फोटो-29-दौड़प्रतियाेगिता में भाग लेतीं खिलाड़ी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
उन्नाव। मंडल स्तरीय माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन 400 मीटर दाैड़ में लखीमपुर की प्रतिष्ठा यादव अव्वल रहीं। ट्रिपल जंप में अंबिका ने बाजी मारी।
विज्ञापन

शहर के जीआईसी मैदान में मंडल स्तरीय माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक पंकज गुप्ता, डीएम गौरांग राठी और डीआईओएस सुनील दत्त ने कराया। संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार ने बताया कि जीआईसी मैदाान को मिनी स्टेडियम बनाने के लिए शासन से पांच करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इससे जिले के युवाओं को खेलकूद में अधिक से अधिक सुविधाएं मिलेंगी।
पहले दिन के खेल में अंडर-19 की 400 मीटर दाैड़ में लखीमपुर की प्रतिष्ठा यादव ने पहले स्थान पर रहीं। हरदोई की सोनाली देवी दूसरे और उन्नाव की प्रियांशी तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं जूनियर वर्ग ट्रिपल जंप में लखीमपुर की अंबिका रस्तोगी अव्वल रहीं।
विज्ञापन

हरदोई की प्रतिभा तिवारी ने दूसरा और यशी सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। जिला खेल सचिव नवीन सिन्हा, क्रीड़ा प्रभारी धर्मेश प्रताप सिंह, डॉ. अनूप सिंह, प्रधानाचार्य परमात्मा शरण, अजब सिंह यादव, निशा तोमार आदि मौजूद रहे।

फोटो-29-दौड़प्रतियाेगिता में भाग लेतीं खिलाड़ी। स्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें