फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 100 बेड अस्पताल के सीएमएस डॉ.नसीम भेजे गए सीएचसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। 100 बेड हॉस्पिटल में आठ अक्तूबर को बेहटा भवानी गांव के पूर्व प्रधान हरिओम पांडेय के साथ हुई चिकित्सकीय लापरवाही में शासन ने सीएमएस की लापरवाही माना है। इससे उन्हें 100 बेड अस्पताल से हटाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचगांव भेजा दिया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा भवानी निवासी राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधान हरिओम पांडेय की आठ अक्तूबर को तबीयत खराब हुई थी। परिजन बीघापुर स्थित 100 बेड हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां इलाज में लापरवाही के चलते उनकी अस्पताल में ही मौत हो गई थी। परिजनों ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से शिकायत की थी।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मामले की जांच अपर स्वास्थ्य निदेशक जीपी गुप्ता को सौंपकर कार्रवाई का निर्देश दिया था। अपर स्वास्थ्य निदेशक द्वारा दी गई रिपोर्ट में सीएमएस की लापरवाही सामने आई है। इसलिए सीएमएस डॉ.नसीम आलम को अस्पताल से और सीएमएस के पद से भी हटाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचगांव में तैनाती दी गई है। वहीं ऊंचगांव में तैनात प्रमोद कुमार दोहरे को 100 बेड अस्पताल की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व प्रधान की मौत के बाद परिजनों ने आरोप लगाया था कि 45 मिनट तक सीएमएस डॉक्टर नसीम आलम अंसारी द्वारा फोन नहीं उठाया गया। एंबुलेंस की सुविधा दो घंटे तक न मिलने के कारण पूर्व प्रधान हरिओम पांडेय ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें