उन्नाव के थाना इंटर कॉलेज में अभ्युदय सेवा संस्थान द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें छात्रों की लंबाई, वजन मापने के साथ बुखार के लक्षणों पर जांच की गई। शिविर का उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना था।
उन्नाव। सदर क्षेत्र के थाना इंटर कॉलेज में अभ्युदय सेवा संस्थान के तत्वावधान में डॉक्टर हर्ष निगम होम्योपैथिक हेल्थ सेंटर ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें छात्र-छात्राओं को स्वस्थ रहने के तरीके बताए। इसके अलावा उनकी लंबाई और वजन की माप की गई। बुखार के लक्षण मिलने पर 20 छात्र-छात्राओं की खून की जांच की गई।
विज्ञापन
कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि स्वास्थ्य अच्छा होगा तो मस्तिष्क भी सक्रिय रहकर सार्थक सृजन करेगा। डॉ. नमन निगम ने कहा कि व्यायाम करें, मोबाइल और इंटरनेट से दूरी बनाएं, घर व आसपास जलभराव न होने दें, कूलर का पानी नियमित बदलते रहें। उन्होंने बताया कि मच्छरों से बचाव और स्वच्छता के जरिए बीमारियों से बचाव कर सकते हैं।
अभ्युदय सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. प्रभात सिन्हा ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण आंचल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बीमारियों के कारण व बचाव के साथ साथ स्वास्थ्य लाभ दिलाना है। डॉ. पारुल निगम, श्याम जीत सिंह,सहायक शिक्षक राकेश कुमार, राजेश सिंह, रश्मि बाजपेई, स्वर्णिका श्रीवास्तव, संजय पाल, आलोक त्रिपाठी भी मौजूद रहे।