फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ग्रामीण खेल लीग से निखरेंगी प्रतिभाएं

सार

उन्नाव में जिला युवा कल्याण विभाग द्वारा एक अक्तूबर से ग्रामीण खेल लीग का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों के लिए कई खेल प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतिभागियों को ऑनलाइन निशुल्क पंजीकरण करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
फोटो-1- बाईपास ​स्थित क्रीड़ा विभाग का स्टेडियम। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव। जिला युवा कल्याण विभाग और खेल विभाग की ओर से ग्रामीण खेल लीग का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत एक अक्तूबर से विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

युवा कल्याण विभाग एवं खेल विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत सांसद व विधायक खेल स्पर्धा के नाम से प्रतियोगिताओं का आयोजन एक अक्तूबर से 25 दिसंबर तक कराया जाना है। इसमें तीन आयु वर्गों में सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में महिला, पुरुष की एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबाल, फुटबाल, भारोत्तोलन, जूडो एवं बैटमिंटन आदि प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को युवा साथी पोर्टल yuvasathi.in/sports-regi पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। यह रजिस्ट्रेशन निशुल्क है। जिला युवा कल्याण अधिकारी अनिल तिवारी ने बताया कि विधायक खेल प्रतियोगिता एक से 31 अक्तूबर के बीच होना प्रस्तावित है। इस प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ी ही सांसद खेल स्पर्धा व जिला ट्रायल में प्रतिभाग कर सकेंगे। अन्य जानकारी के लिए युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल कार्यालय या 7388055431, 6299525282 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें