फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: उन्नाव-हरदोई रोड पर पलटा डस्ट लदा डंपर, 10 घंटे यातायात प्रभावित

सार

चकलवंशी के पास हरदोई-उन्नाव मार्ग पर डस्ट लदा डंपर रात में पलट गया। इससे सड़क पर 10 घंटे तक यातायात बाधित रहा। बृहस्पतिवार सुबह डंपर हटने के बाद यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन
फोटो नंबर-11-उन्नाव-हरदोई मार्ग पर पलटा डंपर। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकलवंशी। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर चकलवंशी के पास डस्ट लदा डंपर बुधवार की रात 12 बजे पलट गया। इससे 10 घंटे यातायात प्रभावित रहा। बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे उसे हटाया जा सका तब यातायात रफ्तार पकड़ पाया।
विज्ञापन

कानपुर देहात के घाटमपुर थानाक्षेत्र के निरहुवां निवासी चालक अजय बुधवार को महोबा के कबरई से स्टोन डस्ट लेकर हरदोई जा रहा था। बुधवार रात लगभग 12 बजे माखी थाना क्षेत्र में चकलवंशी कस्बे के पास डंपर का पिछला पहिया सड़क के नीचे चले जाने से पलट गया। डंपर और इंजन के बीच लगा ज्वाइंट एक्सल टूटने से डंपर दो हिस्सों में बंट गया।
इंजन और चालक की केबिन वाला हिस्सा खंती में चला गया और डस्ट से भरा बाकी हिस्सा सड़क पर पलट गया। आधी सड़क बाधित होने से दोनों तरफ के वाहन बारी-बारी निकलते रहे। चकलवंशी चौराहा पिकेट पर तैनात सिपाही यातायात का संचालन कराते रहे। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे डंपर को हटाया जा सकता इसके बाद यातायात सामान्य हो पाया।
विज्ञापन

माखी एसओ योगेश कुमार सिंह ने बताया कि डंपर पलटने से यातायात प्रभावित हुआ था। हालांकि सिपाही लगातार यातायात संचालन कराते रहे हैं। सुबह डंपर को हटवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें