फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हुलास खेड़ा में बुखार की चपेट में 60 अधिक लोग

विज्ञापन
जांच के लिए वृद्धा के खून का सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग - फोटो : mathura
विज्ञापन
सोनिक। क्षेत्र के विजयी खेड़ा के बाद अब पड़ोस के गांव हुलास खेड़ा में बुखार ने पैर पसार लिए हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और 37 मरीजों को दवाएं दी। मलेरिया व डेंगू की आशंका पर सात मरीजों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

इन दिनों वायरल बुखार का प्रकोप है। हालत यह है कि एक ही घर के कई लोग बुखार की चपेट में हैं। हुलास खेड़ा में 60 से अधिक लोगों को कई दिन से बुखार आ रहा है। ग्राम प्रधान ने इसकी जानकारी बिछिया सीएचसी प्रभारी को दी। इस पर सोमवार को सीएचसी की पांच सदस्यीय टीम हुलास खेड़ा पहुंची।
टीम ने 37 लोगों को दवाएं देकर रोगों से बचाव की सलाह दी। वहीं डेंगू व मलेरिया की आशंका पर सात मरीजों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। सीएचसी प्रभारी डॉ.नरेंद्र कुमार ने बताया कि गंदगी की वजह से भी बीमारी फैली है। विजयी खेड़ा और हुलास खेड़ा में सफाई कराने व एंटी लार्वा का छिड़काव के लिए बीडीओ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें