फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सेवा हॉस्पिटल पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
फोटो-29- सेवा हॉस्पिटल को सील कराते एसीएमओ व सीएचसी प्रभारी। स्रोत: कर्मचारी - फोटो : 1
विज्ञापन
उन्नाव/औरास। नोटिस के बाद भी नर्सिंगहोम का संचालन मिलने पर नोडल अधिकारी ने एफआई कराने का आदेश दिया है। इसके अलावा एक हॉस्पिटल व चार पैथोलॉजी का मानक के विपरीत संचालन मिलने पर सील करा दिया। नोडल अधिकारी ने कहा कि इनका संचालन दोबारा पाया गया तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। औरास क्षेत्र में बिना पंजीकरण सैकड़ों नर्सिंग होम, पैथालॉजी और क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। अक्सर ज्यादा बिल और गलत इलाज जैसे आरोप भी लगते हैं। शिकायतों पर नोटिस और जांच की कार्रवाई के आदेश होते हैं लेकिन कुछ दिन बाद ही क्लीन चिट दे दी जाती है।
विज्ञापन

अमर उजाला इस खबर को 15 सितंबर के अंक में प्रकाशित किया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी और 16 सितंबर को सीएचसी की टीम ने छापा मारा था। इसमें इंडियन डायग्नोस्टिक को सील कराया। वहीं डॉ. अशोक द्वारा संचालित क्लीनिक और सेवा हॉस्पिटल बंद मिलने पर सीएचसी प्रभारी डॉ. अनूप कुमार ने संचालक को नोटिस देकर तीन दिन के अंदर नर्सिंगहोम संचालन संबंधी कागज दिखाने का निर्देश दिया था।
उन्होंने अभिलेखों का सत्यापन न होने तक नर्सिंगहोम का संचालन बंद रखने के निर्देश दिए थे। लेकिन सेवा हॉस्पिटल का संचालन चल रहा था। शिकायत पर शनिवार को नर्सिंग होम व पैथोलॉजी के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह औरास पहुंचे। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनूप तिवारी के साथ क्षेत्र में अवैध नर्सिंगहोम व पैथोलॉजी पर छापा मारा। सेवा हॉस्पिटल का नोटिस के बाद भी संचालन मिलने पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। वहीं एसके हॉस्पिटल को सील करा दिया। इसके अलावा इंडियन, लखनऊ और एटलस और न्यू मेडिकेयर पैथोलॉजी को भी सील करा दिया। ­

फोटो-29- सेवा हॉस्पिटल को सील कराते एसीएमओ व सीएचसी प्रभारी। स्रोत: कर्मचारी- फोटो : 1

फोटो-29- सेवा हॉस्पिटल को सील कराते एसीएमओ व सीएचसी प्रभारी। स्रोत: कर्मचारी- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें