फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रीजेंट न होने महिला अस्पताल में पीलिया की जांच ठप

विज्ञापन
फोटो-1-जिला महिला में जांच के लिए बैठीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। जिला महिला अस्पताल में रिजेंट न होने से तीन दिन से पीलिया जॉडिंस) की जांच नहीं हो पा रही है। लीवर में दिक्कत होने पर कराई जाने वाली यह जांच मरीजों को निजी पैथोलॉजी में करानी पड़ रही है। जिला अस्पताल में मुफ्त होने वाली इस जांच पर बाहर 300 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। अधिकारी अगले सप्ताह तक रिजेंट मिलने की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में रोजाना औसतन 700 महिलाओं की ओपीडी होती है। इनमें गर्भवती भी होती हैं। लीवर में दिक्कत होने पर रोजाना औसतन तीस महिलाओं को डॉक्टर पीलिया जांच कराने की सलाह देते हैं, लेकिन तीन दिनों से पीलिया की जांच करने वाला जरूरी रिजेंट खत्म हो गया है। इससे जांच ठप हो गई हैं।
महिलाओं को एक सप्ताह बाद बुलाया जा रहा है। इससे महिलाएं निजी जांच केंद्रों से रुपये देकर जांच कराने को मजबूर हैं। महिलाओं का कहना है कि एक सप्ताह में और अधिक दिक्कत हो जाएगी। इससे रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। अगर इलाज में देरी की गई तो बीमारी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन


जरूरी है तत्काल इलाज
अगर समय पर पीलिया का इलाज न शुरू हुआ तो यह लीवर को नुकसान पहुंचा सकती है। इसके अलावा उच्च बिलीरुबिन स्तर शरीर के अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसमें रक्त के थक्के जमना, गुर्दे की समस्याएं, पित्त में पथरी आदि दिक्कतें हो सकती हैं।
पीलिया की नहीं हो पाई जांच
मौरावां के पारा गांव की सरिता ने बताया कि महिला अस्पताल में डॉक्टर ने जांच कराने की सलाह दी। अन्य सभी जांचें हो गई लेकिन पीलिया की जांच नहीं हो पाई।

निजी पैथोलॉजी में करानी पड़ेगी जांच
मांखी की सविता ने बताया कि पेट में दिक्कत है। इससे वह महिला अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टर ने जांच लिखी लेकिन पीलिया की जांच अस्पताल में न होने से अब निजी पैथोलॉजी में कराना पड़ेगा।
भर्ती मरीजों की पीलिया जांच हो रही है। ओपीडी में आने वाली महिलाओं की जांच नहीं हो पा रही है। रिजेंट के लिए मांग पत्र भेजा गया है। अगले सप्ताह तक रिजेंट उपलब्ध हो जाएगा और जांच शुरू हो जाएगी। -डॉ. तौसीफ, पैथोलॉजिस्ट।

फोटो-1-जिला महिला में जांच के लिए बैठीं महिलाएं। संवाद

फोटो-1-जिला महिला में जांच के लिए बैठीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें