फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सीएचसी नहीं पहुंचे एक्सरे टेक्नीशियन, मायूस लौटे मरीज

विज्ञापन
फोटो-10- सीएचसी में खाली पड़ी एक्सरे टेक्नीशियन की कुर्सी। संवाद
विज्ञापन
औरास। सीएचसी में गुरुवार को एक्सरे टेक्नीशियन नहीं पहुंचे। इससे हड्डी संबंधित मरीजों के एक्सरे नहीं हो सके। 18 मरीज मायूस होकर लौट गए। सीएचसी प्रभारी ने कहा स्पष्टीकरण मांगेंगे। संतोषजनक जवाब न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीएचसी में हड्डी संबंधित रोजाना औसतन 50 मरीज डॉक्टर को दिखाने पहुंचते हैं। इन मरीजों को डॉक्टर एक्सरे कराने की सलाह देते हैं। गुरुवार को डॉक्टर को दिखाने के बाद 18 मरीज एक्सरे कराने के लिए कक्ष में पहुंचे। यहां कक्ष तो खुला था लेकिन एक्सरे टेक्नीशियन राजेश कुमार नहीं थे। उनकी कुर्सी खाली थी।
मरीज काफी देर एक्सरे टेक्नीशियन के आने का इंतजार करते रहे। जब डेढ़ बजे तक वह नहीं पहुंचे तो मायूस होकर लौट गए। मरीज सुनील कुमार, रामचंद्र, सुजीत, बाबूलाल, गंगाराम कश्यप, महावीर, सुशील कुमार ने बताया कि आए दिन एक्सरे कक्ष खाली रहता है। कई बार शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अनूप तिवारी ने बताया कि बाहर होने की वजह से मामले की जानकारी नहीं है। एक्सरे टेक्नीशियन से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। संतोषजनग जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें