फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बीपी चेक किया... वजन मापा और कहा सब ठीक

विज्ञापन
फोटो-18-नेवलगंज आरोग्य मंदिर में बंद ताला। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। सेवा पखवाड़ा के तहत स्वस्थ, नारी सशक्त परिवार अभियान में तहत स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर लगाया जा रहा है। गुरुवार को हसनगंज के समदपुर भावा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर पहुंची रामदेवी ने बताया कि उनका केवल बीपी चेक किया गया। इसके बाद कुछ दवाएं देकर स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा जाओ सब ठीक है।
विज्ञापन

मौरावां के 100 बेड वाले अस्पताल पहुंची सावित्री ने बताया पहले तो उन्हें आधा घंटा लाइन में खड़े होना पड़ा। उन्हें सांस लेने में तकलीफ है। यहां जांच के लिए बोला तो डॉक्टरों ने केवल वजन और बीपी नापा व दवाएं देकर वापस कर दिया। पुरवा के चमियानी आरोग्य मंदिर पहुंचीं श्रीदेवी सोनकर ने बताया कि उन्हें बुखार आ रहा है लेकिन शिविर में जांच नहीं हुई। बस दो दवाएं देकर डॉक्टर ने घर भेज दिया।

फोटो-18-नेवलगंज आरोग्य मंदिर पर लगा ताला। संवाद
नहीं खुला आरोग्य मंदिर का ताला
हसनगंज। नेवलगंज स्थित आरोग्य मंदिर का तो ताला ही नहीं खुल सका। मौला बाकीपुर, समदपुर भावा आदि में सीएचओ ने केवल बीपी और वजन नापकर महिलाओं को घर भेज दिया। क्षेत्र के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का यही हाल है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिन पहले ही चार्ज लिया है। स्वास्थ्य कमचारी शिविर में क्यों नहीं बैठ रहें, इसकी जांच करेंगे और कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन


नहीं मिल रही विशेष जांच की सुविधा
मौरावां। 100 बेड के अस्पताल में भी बस वजन और बीपी जांच कर महिलाओं को दवा देकर वापस कर दिया गया। गुरुवार को 165 मरीज शिविर में इलाज के लिए पहुंचे। उनका पहले के दिनों की तरह ही इलाज दिया गया। सेवा पखवाड़ा के तहत जो सुविधाएं दी जानी थीं, वह नहीं मिल सकी। सीएमएस डॉ. रवि अधौलिया ने बताया कि जो सुविधाएं अस्पताल में है, मरीजों को दी जा रही हैं।

लैब सहायक ट्रेनिंग पर नहीं हुईं जांचें
पुरवा। क्षेत्र के चमियानी में डॉ. राजलक्ष्मी दोहरे ने 90 मरीजों को देखा और उन्हें दवा व रोगों से बचाव की जानकारी दी। लैब सहायक किरन सक्सेना लखनऊ में ट्रेनिंग ले रहे हैं। इस वजह से जांचें नहीं हो सकी। पासाखेडा में फार्मासिस्ट अनिलकुमार ने शिविर में 21 लोगों को दवाएं दीं। यहां भी तैनात लैब सहायक अमित ट्रेनिंग पर हैं। इससे जांचें नहीं हुई।

अभियान का यह है उद्देश्य
मोदी सरकार ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया था। पीएम मोदी ने बुधवार को स्वस्थ नारी व सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अगर मां स्वस्थ है तो पूरा परिवार स्वस्थ रहेगा। उन्होंने 17 से दो अक्तूबर तक 10 लाख अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया। इसके अलावा उन्होंने इन शिविरों में महिलाओं को कैंसर, टीबी, एनीमिया, हाइपरटेंशन, बीपी आदि बीमारियों की जांच कराने की बात कही।

जांच कराकर की जाएगी कार्रवाई
सभी सीएचसी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि मरीजों को समुचित जांच और इलाज दिया जाए। इसके अलावा अभियान के तहत जांच कर महिलाओं को बीमारियों के प्रति जागरूक करें। अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। -डॉ.एचएन प्रसाद, एसीएमओ

फोटो-18-नेवलगंज आरोग्य मंदिर में बंद ताला। संवाद

फोटो-18-नेवलगंज आरोग्य मंदिर में बंद ताला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें