फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ब्रेक फेल हाेने से सुरक्षा दीवार से टकराई कार, दंपती और दो बच्चे घायल

विज्ञापन
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती दंपती। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर कोरारी गांव के पास तेज रफ्तार कार का ब्रेक फेल हो गया। इससे बेकाबू कार सुरक्षा दीवार से टकरा गई। इस हादसे दंपती और दो बच्चे घायल हो गए, जबकि छोटी बच्ची बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

बाराबंकी जिले के भिटरिया सुमेरगंज निवासी दीपक कटियार (35) व्यापारी हैं। शुक्रवार की सुबह पत्नी सुधा (32) और बच्चों दिशा, योग्यता और आध्या के साथ कानपुर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अचलगंज थाना क्षेत्र के कोरारी मोड़ के पास सुबह करीब 7:30 बजे कार का ब्रेक फेल हो गया। इससे कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे बनी सुरक्षा दीवार से टकराकर पलट गई। हादसे में दंपती और दो बच्चे घायल हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के चालक ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सुधा की हालत गंभीर है। घटना में सबसे छोटी बच्ची आध्या बाल-बाल बच गई। अचलगंज थानाध्यक्ष एसएन त्रिपाठी ने बताया कि अभी घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें