फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चचेरे भाइयों में मारपीट, कुल्हाड़ी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। नगर पंचायत के आजादनगर मोहल्ले में चचेरे भाइयों के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर गाली-गलौज और मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

शिवप्रकाश ने पुलिस को बताया कि 18 नवंबर की सुबह पिता सीताराम घर के सामने कूड़ा डाल रहे थे। इससे नाराज चचेरे भाई ओमप्रकाश, विनोद, संतोषी और उनकी पुत्री ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर सीताराम के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। दूसरे पक्ष से ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार सुबह सीताराम घर के बाहर कपड़े जला रहे थे। आग पास की पाइप तक पहुंचने पर मना करने पर शिवप्रकाश और अविनाश ने कुल्हाड़ी से हमला किया। सीताराम ने जलते कपड़े ओमप्रकाश पर फेंके, जिससे वह झुलस गया। कोतवाल अश्विनी कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें