फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खेत में रखी धान की कटी फसल में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। कोरारीकला गांव में सोमवार की रात धान की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और निजी संसाधन से आग बुझाई। आग से करीब दो बीघा धान की फसल जल गई।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के कोरारीकला गांव निवासी कन्हैयालाल सिंह ने पुलिस को बताया कि दो बीघा खेत में धान की फसल लगवाई थी। पकी फसल काटकर सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों पर एकत्र किया था। रात करीब 10 बजे धान के ढेर में आग लग गई। इससे धान सहित पुवाल जलने लगा। खेत में आग की सूचना पर निजी संसाधनों से आग बुझाना शुरू किया, साथ ही पुलिस को सूचना दी। दो घंटे में आग पर काबू पाया। पीड़ित के मुताबिक करीब 35 हजार रुपये का धान और पुआल जल चुका था। लेखपाल सौरभ यादव ने आग से फसल के नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें