फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: घर में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला श्रमिक का शव

विज्ञापन
संतोष कुमार लोधी (फाइल फोटो) - फोटो : Archive
विज्ञापन
मौरावां। मदर्नपुर गांव में युवक का शव घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की तो पत्नी से विवाद की बात सामने आई। थाना क्षेत्र के मर्दनपुर गांव निवासी संतोष कुमार लोधी (35) मजदूरी करते थे। सोमवार की रात पत्नी श्रीकांति से विवाद के बाद दोनों अलग-अलग कमरों में सो गए थे। पत्नी के मुताबिक मंगलवार सुबह जब नींद खुली तो देखा पति दुपट्टे के फंदे से लटके थे। फंदे से उतारकर पीएचसी ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच की। किसी का कोई आरोप न होने से शव का पोस्टमार्टम कराया। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कार्यवाहक थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में पत्नी से विवाद की बात सामने आई, लेकिन किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें