फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। एक्सप्रेसवे पर मजदूरी कर साइकिल से घर जा रहा श्रमिक वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपीडा कर्मी उसे सीएचसी लाए, गंभीर हालत में लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया, वहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

हरदोई जिले के थाना कासिमपुर के जाहिदपुर गांव निवासी जान मोहम्मद (35) पुत्र अब्दुल गनी लखनऊ-आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मजदूरी करता था। रविवार की शाम काम के बाद साइकिल से शाम पांच बजे घर जा रहा था। दिपवल गांव के पास एक्सप्रेसवे पार करते समय वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। यूपीडा कर्मी सीएचसी लाए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर देख लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि शव आने पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें