फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तालाब में उतराता मिला शव, नहीं हुई पहचान

विज्ञापन
तालाब में शव मिलने की घटना में जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
सफीपुर। रेलवे स्टेशन के पास तालाब में सोमवार की दोपहर शव उतराता मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


मोहीखेड़ा गांव निवासी चरवाहे गोलू ने शव तालाब में उतराता देखकर ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि करीब 52 साल का व्यक्ति दो दिन से इलाके में घूम रहा था। मौके पर जीआरपी और कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकाला। सिर पर चोट के निशान मिले हैं। वह चेकदार शर्ट, भूरी बनियान और अंडरवियर पहने था। कोतवाल संदीप मिश्र ने बताया कि शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें