फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चाकू के हमले से घायल युवक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
सरवन (फाइल फोटो)
विज्ञापन
अचलगंज। थाना क्षेत्र के हड़हा गांव में शराब के नशे में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में चाकू लगने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले में दर्ज जानलेवा हमले की प्राथमिकी में अब गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


अचलगंज थाना क्षेत्र के गंगा कटरी में स्थित तिघरा गांव निवासी सरवन (18) पुत्र छोटेलाल 14 नवंबर को हड़हा बाजार स्थित शराब ठेके से शराब लेने के बाद सड़क किनारे खड़े होकर पी रहा था। उसी स्थान पर गांव के सुनील और चंदन भी शराब पी रहे थे। नशे की हालत में दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। नाराज सुनील ने सरवन के पेट में चाकू घोंप दिया था। उसे कानपुर हैलट रेफर किया गया था, लेकिन परिजन निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। रविवार की रात मौत हो गई।
पिता ने बताया कि बेटा पंजाब में नौकरी करता था। दिवाली पर छह नवंबर को घर आया था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। बेटे की मौत से परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष एसएन त्रिपाठी ने बताया कि पहले से दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों का है आपराधिक इतिहास
सरवन की गैर इरादतन हत्या में शामिल दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास है। आरोपी चंदन ने 11 मार्च 2025 को बाइक से जा घर जा रहे घासिलपुरवा निवासी लवकुश और अंकित पर फायर किया था। इसमें लवकुश को गोली लगी थी। चंदन अक्तूबर के पहले सप्ताह में ही जमानत पर बाहर आया था। दूसरा सुनील गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गजियाखेड़ा में भी रहता था। वहां उसने दबदबा कायम करने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस की सख्ती से गांव छोड़कर भाग आया था। सुनील पर गंगाघाट कोतवाली में कई मामले दर्ज हैं। चंदन और लवकुश तिघरा गांव में दबदबा कायम करना चहते थे। सरवन से इसको लेकर पहले भी कई बार विवाद हुआ था। शनिवार को हड़हा बाजार में उसे अकेला पाकर हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें