फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तेज रफ्तार बाइक तालाब में गिरी, युवक की मौत

विज्ञापन
शोले रैदास (फाइल फोटो)
विज्ञापन
चकलवंशी। पावा से थाना मार्ग पर जंगेनगर चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित तालाब में बाइक सहित गिर गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कोट झलोतर गांव निवासी शोले रैदास (45) की ससुराल माखी थानाक्षेत्र के पखरौरा गांव में है। पत्नी संगीता ने बताया कि पति गुजरात में काम करते थे। दिवाली पर सात नवंबर को घर आए थे। 11 नवंबर को हम लोग पखरौरा आए थे। बृहस्पतिवार देर शाम वह पति रिश्तेदार के साथ बाइक से घूमने जाने की बात कहकर निकले थे। जंगेनगर चौराहे के पास बाइक की रफ्तार तेज होने से वह तालाब में चले गए। गनीमत रही कि रिश्तेदार तालाब से पहले ही झाड़ियों में गिर गए, इससे उन्हें अधिक चोट नहीं आई। पति की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल पहुंचाया गया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। संतान नहीं थी।
थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि रिश्तेदार को चोट नहीं आई है। युवक की तालाब में जाने से मौत हुई है। दोनों नशे की हालत में थे। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें