फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: भट्ठे पर रात भर शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के बौनामऊ स्थित अजय ब्रिक फील्ड पर चौकीदार की संदिग्ध हालात में मौत के बाद परिजनों ने बुधवार की रात हंगामा किया। मुआवजे के लिए परिजनों ने शव ईंट-भट्ठे पर रख दिया। रातभर शव भट्ठे पर ही रखा रहा और पुलिस मौजूद रही। सुबह कार्रवाई के आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

बौनामऊ गांव निवासी विनोद सिंह उर्फ बब्बी अजय ब्रिक फील्ड पर चौकीदारी के साथ मजदूरी भी करता था। 10 नवंबर को भट्ठे पर ही उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदयगति रुकने से मौत की पुष्टि हुई थी।

शव घर पहुंचने के बाद परिजन उसे भट्ठे पर ले गए और मुआवजे की मांग करने लगे। इस दौरान भट्ठा मालिक मौके पर नहीं पहुंचे। मृतक के चचेरे भाई प्रभाकर सिंह के अनुसार, पुलिस के कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद परिजन शांत हुए। गुरुवार सुबह परियर घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दिल्ली से आए भाई संजय ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि भट्ठा मालिक से फोन पर संपर्क किया गया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें