फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर मवेशी से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
रितिक  (फाइल फोटो)
विज्ञापन
अचलगंज। गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर बुधवार की शाम बाइक मवेशी से टकरा गई। इस हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि साथी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

अचलगंज थाना क्षेत्र के भिल्लरखेड़ा गांव निवासी रितिक (18) पुत्र सौखी साथी प्रदीप (18) पुत्र सुमेर के साथ बुधवार की शाम करीब छह बजे बहनोई की दवा लेने जा रहा था। गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर चेनज संख्या 436 के पास अचानक सामने आए मवेशी से बाइक उसी में टकरा गई। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अचलगंज सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने रितिक को मृत घोषित कर दिया। घायल प्रदीप का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बहन रंजना ने बताया कि भाई पहले मुंबई में मजदूरी करता था। करीब डेढ़ साल पहले आ गया था। तब से यहीं रहकर मजदूरी कर रहा था। वह चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। बड़ी बहन पूजा की शादी हो चुकी है। बताया कि मां कुछ साल पहले घर छोड़कर चली गई थी। भाई की मौत से परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें