उन्नाव। देवीखेड़ा गांव में सोमवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग और धारदार हथियारों से हमले के आरोप लगाए गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 22 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
बिहार थानाक्षेत्र के देवीखेड़ा गांव निवासी आशुतोष भारती ने आशीष कुमार सिंह उर्फ लवकुश, मिथिलेश, नवनीत, किशन सिंह, निकुंज और एक अज्ञात महिला को नामजद किया है। आरोप है कि खेत में पिलर लगाने के लिए गड्ढे खोदे जाने का विरोध करने पर हमला किया गया। चांदी का ब्रेसलेट और सोने की चेन भी गायब हो गई।
दूसरे पक्ष के नवनीत सिंह ने रविंद्र बहादुर सिंह, कमल कुमार सिंह, कृष्ण कुमार सिंह सहित 16 लोगों को नामजद कराया है। आरोप है कि खेत में लगे आरसीसी पिलर और आम का पेड़ जेसीबी से उखाड़ने का विरोध पर तीन राउंड फायरिंग की गई। आशीष और उनकी पत्नी प्रियंका को पीटने का भी आरोप लगाया गया है।
थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)