फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सड़क हादसों में चौकीदार सहित दो की मौत

विज्ञापन
जगन्नाथ (फाइल फोटो)
विज्ञापन
असोहा/अचलगंज। अलग-अलग सड़क हादसों में चौकीदार सहित दो की मौत हो गई। पुलिस ने जांच कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

असोहा थानाक्षेत्र के कटेहरू गांव निवासी जगन्नाथ (51) थाने में चौकीदार थे। सोमवार दोपहर वह ड्यूटी पर साइकिल से आ रहे थे। असोहा-कांथा मार्ग पर मालाखेड़ा गांव के पास बाइक की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक भाग निकला। पति की मौत से पत्नी सुशीला देवी, बेटा अमरपाल, रवि, दीपक, दीपू और बेटियों में रोशनी और रेशमा बेहाल हैं। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि बेटे अमरपाल की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर वाहन सवार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में उन्नाव-लालगंज हाईवे पर सराय मोड़ के पास सोमवार देर शाम तेज रफ्तार कार ने सीएनजी भरवाने के लिए मुड़ रहे ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया और बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी ऑटो चालक आजाद (45) और उनकी पत्नी धानी (42) दबकर घायल हो गईं। वहां मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने आजाद को मृत घोषित कर दिया। पत्नी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। पति की मौत से पत्नी और तीन बेटे और दो बेटियां बेहाल हैं। थानाध्यक्ष सुब्रतनारायण त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कार का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें