फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दुष्कर्म पीड़िता बनी मां, दो दिन बाद बच्चे ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने दो दिन पहले बच्चे को जन्म दिया। शुक्रवार को इलाज के दाैरान बच्चे की माैत हो गई। बाल संरक्षण अधिकारी की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो नवजात सात महीने का मिला। सेप्टीसीमिया से मौत की पुष्टि हुई है। डीएनए सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ सात महीने सदर कोतवाली के मसवासी गांव निवासी शिवा ने दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती हो गई थी। किशोरी के परिजन पहले शादी के लिए बात करते रहे, लेकिन जब बात नहीं बनी तो 14 सितंबर को पिता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 18 सितंबर को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया था। तीन दिन पहले किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया था। मामला पुलिस तक पहुंचा तो बाल संरक्षण विभाग की देखरेख में नवजात को दिया गया। शुक्रवार को बच्चे की मौत हो गई।
कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि आरोपी जेल में है। नवजात की मौत के बाद अब आरोपी के साथ बच्चे की मां और मृतक के लिए गए डीएनए सैंपल की जांच कराई जाएगी। जांच में अगर युवक से डीएनए मैच करता है तो उसके खिलाफ और कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें