फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाइक सवार को बचाने में पलटी बस, छह यात्री घायल

विज्ञापन
उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सफीपुर कस्बे से पहले घटनास्थल पर पड़ी बस। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
सफीपुर (उन्नाव)। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सफीपुर कस्बे से पहले बाइक सवार को बचाने के प्रयास में 45 यात्रियों से भरी तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसे में छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सफीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे 32 सीटर प्राइवेट बस उन्नाव से करीब 45 सवारियां लेकर बांगरमऊ जा रही थी। सफीपुर कस्बे से करीब 50 मीटर पहले अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने में चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार बस सड़क पर लहराते हुए खंती में पलट गई। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सीटें भरी होने के कारण कई लोग खड़े होकर सफर कर रहे थे।

हादसे के बाद राहगीरों ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। आगे बैठे कई यात्री शीशा टूटने से बाहर जा गिरे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। घायलों में सफीपुर के विनोद सिंह (52), उनकी पत्नी श्यामा सिंह (50), देवगांव के आलोक (20), बांगरमऊ के दहन गांव निवासी संध्या (25), हरदोई के राजेश (25) और बांगरमऊ फायर स्टेशन में तैनात विनोद यादव (50) शामिल हैं। श्यामा सिंह की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घायल विनोद यादव ने बताया कि वह बीघापुर के गौरी में आयोजित कथा में ड्यूटी करने के बाद लौट रहे थे। हादसे में अन्य यात्रियों को भी चोटें आईं लेकिन सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कोतवाल संदीप मिश्रा ने बताया कि चालक बस छोड़कर भाग गया है। बस चालक और मालिक का पता लगाया जा रहा है। अन्य यात्रियों को सुरक्षित घर भिजवा दिया गया है।

उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सफीपुर कस्बे से पहले घटनास्थल पर पड़ी बस। संवाद- फोटो : udhampur news

उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सफीपुर कस्बे से पहले घटनास्थल पर पड़ी बस। संवाद- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें