लोहे की बैरीकेडिंग में फंसा कंटेनर। स्रोत: पीआरवी
- फोटो : udhampur news
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। रायबरेली से भूसी लादकर अलीगढ़ जा रहा कंटेनर शुक्रवार शाम चालक को झपकी आने से एक्सप्रेसवे पर गौरियाकलां गांव के पास लोहे की बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़कर लटक गया। गनीमत रही कि कंटेनर पलटा नहीं। चालक को हल्की चोटें आईं हैं।
मैनपुरी जिले के थाना भोगांव के मलपुर गांव निवासी अनूप सिंह (42) रायबरेली से कंटेनर में धान की भूसी लादकर अलीगढ़ जा रहा था। शुक्रवार शाम तीन बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गांव गौरियाकला के पास चालक को झपकी आने से कंटेनर लोहे की बैरिकेडिंग तोड़कर उस पर चढ़कर लटक गया। पीआरवी और यूपीडा की टीम ने घायल चालक का इलाज किया। क्षतिग्रस्त कंटेनर को एक्सप्रेसवे से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया। इस दौरान एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि चालक को झपकी आने से कंटेनर लोहे की बैरिकेडिंग तोड़कर लटक गया था। इससे चालक को हल्की चोटें आईं।