उन्नाव। जिला अस्पताल गेट के सामने से गुजर रहे युवक से पुताई कारीगर ने बकाया 1.25 लाख रुपये मांगे तो वह आग बबूला हो गया। गाली-गलौज करने के साथ मारपीट की। पत्थर से सिर पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
सदर कोतवाली के मोहल्ला जुराखनखेड़ा निवासी आशीष सोनकर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन नवंबर की शाम वह जिला अस्पताल गेट के सामने स्थित अपने गोदाम के पास चाय के ठेले की पुताई कर रहा था। तभी गदनखेड़ा निवासी रामजीवन को वहां से गुजरता देख उसे रोका और उधार दिए 1.25 लाख रुपये की मांग की। रुपये मांगने से नाराज रामजीवन गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर पास पड़ा पत्थर उठाकर सिर पर वार कर घायल कर दिया। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)