फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दिवाली पर घर जा रहे श्रमिक की ट्रेन से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। कानपुर-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर दही थाना क्षेत्र के राजेपुर क्रासिंग के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने जांच की तो वह बिहार प्रांत का रहने वाला निकला। परिजनों को सूचना देने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

बिहार के छपरा जिले के माघी निवासी राजेंद्र प्रसाद (50) केरल स्थित प्लाई बोर्ड बनाने वाली फैक्टरी में काम करता था। मंगलवार को ट्रेन से दिवाली पर घर जा रहा था। रात करीब आठ बजे कानपुर-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर दही थानाक्षेत्र के राजेपुर क्रासिंग के पास ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया था। मंगलवार को परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। पति की मौत से पत्नी कमला देवी, बच्चों में नीरज, धीरज, नितेश, सरिता, सविता और बबिता बेहाल हैं। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें