फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लापता युवक का 33 दिन बाद धान के खेत में मिला कंकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। मलौना गांव में 33 दिन से लापता युवक दीपक कुमार का कंकाल बुधवार को गांव के एक किसान के खेत में मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

बिहार थाना के मलौना गांव निवासी कुंवर सिंह ने 28 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने दीपक की तलाश की थी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बुधवार को छविनाथ के खेत में धान काटते समय श्रमिकों ने कंकाल देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कंकाल के साथ एक लोवर भी लिपटा मिला। पुलिस ने लापता दीपक के परिजनों को बुलाया। परिजनों के आने पर लोवर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान लोवर में एमआई कंपनी का मोबाइल फोन मिला।
विज्ञापन

भाई जितेंद्र ने मोबाइल और लोवर देखकर दीपक के रूप में पहचान की। जितेंद्र ने बताया कि दीपक अमृतसर में सोने के आभूषण बनाने का कारीगर था और बीमार रहता था। वह घर आया था। परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि कंकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें