फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मछली पकड़ने गए पेंटर का तालाब में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटामुजावर। मवई घनश्याम गांव में तालाब में मछली पकड़ने के दौरान सोमवार शाम पेंटर डूब गया। रात में घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। बुधवार शाम करीब तीन बजे दलदल में उसका शव फंसा मिला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पवारनखेड़ा गांव निवासी पुरुषोत्तम (23) मंगलवार शाम गांव के पास तालाब में मछली पकड़ने गया था। गहराई में जाने से डूब गया। देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह तालाब के पास कपड़े देख ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को बताया। पुलिस ने गोताखोरों से तलाश कराई, शाम को उसका शव दलदल में फंसा मिला।
बेटे की मौत से मां रामरती, भाई श्यामू, नीरज और बहन आशा बेहाल हैं। मां ने बताया कि दो साल पहले बेटे की शादी हुई थी। एक साल बाद बहू के गर्भवती होने के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई थी। बेटा लुधियाना में पेंटर का काम करता था। 18 दिन पहले बीमार पिता रामगुलाम को देखने घर आया था। दिवाली के बाद उसे जाना था। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि शव तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें