फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर खड़े कंटेनर में भिड़ी बाइक, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर रसूलपुर मोड़ के पास बृहस्पतिवार को खड़े कंटेनर में तेज रफ्तार बाइक भिड़ गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। तीनों हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के हरचंदपुर गांव निवासी सुजीत (30) पुत्र होरीलाल, दिलीप (25) पुत्र रामनाथ और मुकेश (32) पुत्र बाबूराम बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ के बंथरा में एक अस्पताल में भर्ती परिवार की महिला को देखने गये थे। लौटते समय सोहरामऊ थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव की मोड़ के पास हाईवे पर खड़े कंटेनर में बाइक भिड़ गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उनको सीएचसी पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मुकेश की हालत अधिक गंभीर देख हैलट रेफर कर दिया। वहां ले जाने से पहले ही मुकेश की मौत हो गई। दादी रामरती ने बताया कि वह मजदूरी करता था। पति की मौत से पत्नी सोनम, बेटी नैना सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। एसएसआई बीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कंटेनर को थाने में खड़ा कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें