फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पति से विवाद पर महिला ने की पुल से कूदने की कोशिश, सिपाही ने बचाया

विज्ञापन
महिला से बात करते यातायात सिपाही कपिल देव। स्रोत: वीडियो
विज्ञापन
उन्नाव। करवाचौथ पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इस पर महिला कचहरी पुल से कूदने पहुंच गई। उधर से गुजर रहे यातायात सिपाही कपिलदेव ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन


हरदोई जिले के कटरा निवासी रोहित पत्नी रजनी के साथ उन्नाव शहर में कबाड़ बीनने का काम करता है। बृहस्पतिवार को करवा चौथ पर दोनों घर जा रहे थे। कचहरी पुल पर उनके बीच विवाद हो गया। इस पर रजनी ने पुल से कूदने की कोशिश की। सिपाही कपिलदेव ने हस्तक्षेप किया और महिला को समझाया। पति रोहित को मौके पर बुलाया और उसे फटकार लगाई। इसके बाद दोनों को कोतवाली ले गए।
विज्ञापन

कोतवाली में पुलिस ने महिला से प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कहा। हालांकि रजनी इसके लिए राजी नहीं हुई। महिला हेल्प डेस्क पर पति-पत्नी को समझाया गया। समझाने के बाद वे साथ जाने को तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें