नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर चमरौली गांव मोड़ के पास मंगलवार सुबह सड़क पार कर रही महिला की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। उसके बाद कई वाहन शव से निकल गए। इससे शव सड़क में ही चिपक गया। पुलिस ने खराेंचकर उसे चादर में बांधकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
अजगैन कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह चमरौली मोड़ के पास करीब (40) साल की महिला की मौत की सूचना मिली। जब तक पुलिस पहुंचती शव के ऊपर से कई गाड़ियां निकल चुकी थीं। इससे शव सड़क पर चिपक गया। कड़ी मशक्कत के बाद खरोच कर शव को चादर में बांधा गया। पहचान का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव छत-विक्षत होने से वह क्या पहने थी, यह भी सही पता नहीं चला पाया। सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।